Friday, February 20, 2026

              CG : सुबह टहलने निकली बुजुर्ग महिला रास्ता भटकी, ​​​​​​​घर से 3 किलोमीटर दूर हुई बेहोश, देर रात डायल 112 ने पहुंचाया घर

              दुर्ग-भिलाई: दुर्ग में सुबह घर से टहलने निकली बुजुर्ग रास्ता भटक गई। परेशान होकर वह 3 किलोमीटर दूर बेहोश होकर गिर गई। वहां से गुजर रही एक महिला ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद घंटे भर खोजबीन करने के बाद डायल 112 ने बुजुर्ग महिला को उसका घर ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया।

              जानकारी के मुताबिक, बैकुंठधाम के पास रहने वाली एक महिला मान कुंवर धनकर (80) गुरुवार सुबह अपने घर से बाहर टहलने निकली थी। टहलते हुए वो काफी दूर निकल गई। उसे अचानक रास्ता नया लगने लगा। उसे चक्कर आया और वो बेहोश होकर वृंदा नगर कैंप 1 में सड़क पर गिर पड़ी। जिसे देख एक महिला ने डायल 112 में फोन कर बुजुर्ग के संबंध में सूचना दी।

              काफी देर बाद सिर्फ बैकुंठधाम बताया

              डायल 112 पर महिला की सूचना के बाद गाड़ी मौके पर पहुंची। बुजुर्ग से बातचीत कर घर का पता जानने का प्रयास किया, लेकिन वो कुछ बता ही नहीं पा रही थी। कुछ देर बाद उसके मुंह से अचानक बैकुंठधाम निकला। बुजुर्ग को तत्काल गाड़ी में बैठाकर बैकुंठधाम ले जाया गया। वहां आसपास पूछताछ करने पर भी महिला का पता नहीं चला।

              तीन किलोमीटर दूर बुजुर्ग को परिजनों से मिलाया

              बैकुंठधाम के पास आरक्षक रमेश जायसवाल और ड्राइवर अमन साहू दोनों ही महिला को लेकर गली-गली उसका पता ढूंढ रहे थे। तभी अचानक एक लड़के ने बुजुर्ग महिला को पहचाना, तो उसने बुजुर्ग का घर बताया।

              लड़के को भी साथ गाड़ी में बैठाकर महिला के घर तक ले जाया। गुरुवार देर रात बुजुर्ग महिला को शारदा पारा कैम्प 2 में उसके घर ले जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया कि वे भी महिला की खोजबीन ही कर रहे थे। उन्होंने डायल 112 के कर्मियों का परिजनों ने धन्यवाद किया।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories