CG: ‘और खाते में 12 घंटे के अंदर आ गया धान खरीदी का पैसा’…

              • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की किसान श्री सिन्हा ने की खूब तारीफ

              धमतरी: किसान की कड़ी मेहनत और खून-पसीने की कीमत उसके उपज को मिले अच्छे दाम होता है। यह दाम अगर समय पर मिल जाए तो इसकी कीमत और बढ़ जाती है। पोटियाडीह, धमतरी के श्री नवीन सिन्हा, जो कि एक किसान हैं, यह कथन उनका है। इस खरीफ वर्ष में श्री सिन्हा ने धान उपार्जन केन्द्र पोटियाडीह में 40 क्विंटल 40 क्विंटल सरना धान बेचा। उनके 2.75 एकड़ की भूमि से उपजे धान को उन्होंने 28 नवम्बर 2022 को समर्थन मूल्य पर बेचा, मगर किसी वजह से उनकी उपज की कीमत 82 हजार 416 रूपये उनके बैंक खाते में नहीं आए। इसका हल निकालने वे कलेक्टर जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर सोमवार 13 फरवरी को पहुंचे।

              कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर नोडल अधिकारी, केन्द्रीय सहकारी बैंक ने फौरन संबंधित शाखा के मैनेजर से बात करके तकनीकी गलती सुधारने कहा। नतीजन 12 घंटे के भीतर श्री सिन्हा के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के खाते में धान खरीदी का पैसा 82 हजार 416 रूपये आ गए। इससे श्री सिन्हा काफी खुश हो गए और बकायदा प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल की संवेदनशील नेतृत्व की सराहना करते हुए जिला प्रशासन की तत्परता के लिए धन्यवाद दिया। ध्यान रहे कि इस साल समर्थन मूल्य पर पहली बार एक लाख 21 हजार 248 पंजीकृत किसानों से कुल 45 लाख 30 हजार 295 क्विंटल धान जिले के 96 उपार्जन केन्द्रों के जरिए खरीदा गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              रायपुर : कुसुम की खेती के प्रति बालोद जिले के किसानों में बढ़ा रूझान

                              रकबा शून्य से बढ़कर हुआ 157 हेक्टेयर रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories