CG: छत्तीसगढ़ के अफसरों को पुलिस सेवा मेडल की घोषणा.. एडीजी विवेकानंद को राष्ट्रपति पदक मिलेगा, दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव सहित 7 की बहादुरी को सम्मान, देखें लिस्ट

        रायपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के लिए राष्ट्रपति सम्मान की घोषणा हो गई है। एडीजी विवेकानंद को इस साल विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। वहीं दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव को बहादुरी के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

        पुलिस के वीरता पदक की सूची में इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा, एसआई अश्विनी सिन्हा, एसआई उत्तम कुमार, एसआई यशवंत श्याम, हेड कांस्टेबल उसारू राम कोर्राम, एपीसी कृशपाल सिंह कुशवाह का नाम शामिल है। कुशवाह को यह पदक मरणोपरांत दिया जा रहा है।

        एडीजी विवेकानंद ।

        एडीजी विवेकानंद ।

        केंद्रीय गृह मंत्रालय पुलिस सेवा में विशिष्ट और उल्लेखनीय योगदान करने वाले जवानों-अफसरों को हर साल विभिन्न पदकों से सम्मानित करता है। यह मेडल तीन श्रेणियों में दिये जाते हैं। इस साल की सूची में राष्ट्रपति पदक के लिए एक नाम है। वीरता के लिए पुलिस मेडल सात अफसरों-जवानों को मिलेगा। वहीं 10 अफसरों-जवानों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

        दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव।

        दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव।

        इनको मिलेगा वीरता के लिए मेडल

        इनको उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान



                Hot this week

                रायपुर : अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – अरुण साव

                विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में...

                Related Articles

                Popular Categories