CG: कार पर बैठते ही एएसपी को सांप ने डसा… पैर से निकल रहा था खून, ड्राइवर ने तत्काल दूसरी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल; इलाज जारी

              भिलाई: दुर्ग के प्रथम बटालियन में पदस्थ ट्रैफिक एडिशनल एसपी केबी सिंह को शुक्रवार रात उनकी ही गाड़ी में सांप ने डस लिया। ड्राइवर ने बताया कि उन्हें सांप ने काटा है। इसके बाद उनके बेटे ने उन्हें दूसरी गाड़ी से दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां एंटी स्नेक वेनम देकर उनकी जान बचाई गई। फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं।

              ट्रैफिक एएसपी केबी सिंह तालपुरी में अपने मकान में रहते हैं। उनकी पदस्थापना दुर्ग बटालियन में है। रात 8 बजे वो ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वो कार में बैठे उनके पैर को सांप ने काट लिया। वो तुरंत गाड़ी से उतरे और रोशनी में देखा तो उनके पैर से खून निकल रहा था और दो दांत के निशान बने थे।

              एएसपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

              एएसपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

              तत्काल दूसरी गाड़ी के जरिए उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया। यहां जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें कैजुअल्टी में भर्ती किया और एंटी स्नेक वेनम की डोज दी। उसके बाद से केबी सिंह की तबीयत ठीक है। उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा हुआ है।

              नाग को रेस्क्यू करता स्नेक कैचर राजा।

              नाग को रेस्क्यू करता स्नेक कैचर राजा।

              खाफी खोजने के बाद भी नहीं मिला सांप

              स्नेक कैचर राजा ने बताया कि उन्हें तालपुरी से फोन आया कि इनोवा गाड़ी में सांप है और उसने किसी को काट भी लिया है। राजा ने पूरी गाड़ी का एक-एक कोना देख डाला। घर के आसपास भी तलाश किया, लेकिन कहीं भी कोई सांप नहीं दिखा। राजा का कहना है कि बाइट करने के बाद सांप गाड़ी से निकल कर कहीं भाग गया होगा।

              सांप काटने पर सीधे ले जाएं अस्पताल

              स्नेक कैचर राजा का कहना है कि बारिश के समय धरती गीली होती है। जिससे सांप लोगों के घरों में पनाह लेते हैं। ऐसे में वो जूतों के अंदर, घर के कोनों यहां तक की कार और बाइक में घुसकर बैठ जाते हैं। जैसे ही वहां कोई आदमी जाता है वो उसे काट लेते हैं। ऐसे होने पर झाड़फूंक के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। समय पर एंटी स्नेक बेनम लग जाने से उसकी जान बचाई जा सकती है।

              बाइक के अंदर से निकला नाग सांप।

              बाइक के अंदर से निकला नाग सांप।

              नंदिनी में बाइक से निकला नाग

              राजा ने बताया नंदिनी थाना क्षेत्र के जमुना बाग डूमर में एक नाग बाइक में घुसा हुआ था। बाइक के अंदर से फुंफकारने की आवाज आ रही थी। उसने बाइक को स्टैंड में लागाया और दूर खड़ा हुआ। इसके बाद राजा ने वहां पहुंचकर जब हेडलाइट को देखा तो उसमें से कोबरा निकलकर खड़ा हो गया। स्नैक कैचर ने उसका रेस्क्यू किया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक

                              पीडियाकोट में पेंशनर्स का 'डिजिटल सशक्तिकरण'ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति...

                              रायपुर : अब ‘सेवा-सेतु केंद्र’ से मिलेंगी 442 डिजिटल सेवाएं

                              लोक सेवा केंद्रों का हुआ उन्नयन, मिलने वाली सुविधाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories