CG: SBI बैंक में सेंधमारी की कोशिश… खिड़की तोड़कर बैंक में घुसे, पैसा नहीं मिला तो की तोड़फोड़; कंप्यूटर-CCTV का ले गए हार्ड डिस्क

              सक्ती: जिले के चंद्रपुर में अज्ञात बदमाशों ने बुधवार रात स्टेट बैंक में चोरी का प्रयास किया, लेकिन प्रयास नाकाम हो गया। इसके बाद अज्ञात बदमाशों ने बैंक के अंदर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोग बैंक के पीछे की खिड़की को तोड़कर बैंक के अंदर घुसे थे। सुबह जब बैंक के कर्मचारी को उन्होंने समान फैला हुआ देखा। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              जानकारी के मुताबिक, मामला चंद्रपुर थाना क्षेत्र का है। बुधवार की देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने चंद्रपुर नगर पंचायत स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चंद्रहासन शाखा में सेंधमारी की कोशिश की। अज्ञात बदमाश बैंक के पीछे की खिड़की में लगे लोहे के रॉड को काटकर अंदर घुसे। उसके बाद पैसों की तलाश करने लगे। लेकिन बदमाशों को पैसा नही मिला।

              कैशियर के दराज का तोड़ा हैंडल

              इससे नाराज बदमाशों ने बैंक में लगे कंप्यूटर और सीसीटीवी के साथ तोड़फोड़ की। साथ ही कैशियर के दराज के हैंडल को भी तोड़ दिया। फिर मौके से फरार हो गए। इस पूरे मामले को लेकर बैंक के शाखा प्रबंधक बासुदेव उरांव ने चंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

              बदमाशों ने की कंप्यूटर और सीसीटीवी के साथ तोड़फोड़।

              बदमाशों ने की कंप्यूटर और सीसीटीवी के साथ तोड़फोड़।

              आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच

              शाखा प्रबंधक ने बताया कि वह हर दिन की तरह गुरुवार को अपने घर से बैंक जाने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान उनके स्टाफ का फोन आया। स्टाफ ने घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

              बैंक की खिड़की तोड़ी

              बैंक की खिड़की तोड़ी

              कंप्यूटर और सीसीटीवी का हार्ड डिस्क ले गए अज्ञात बदमाश

              शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन अज्ञात बदमाश कंप्यूटर और सीसीटीवी दोनों का हार्ड डिस्क अपने साथ ले गए हैं। इसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही हैं।

              बैंक में नहीं है सिक्योरिटी गार्ड

              वहीं सिक्योरिटी गार्ड को लेकर शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक में सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखा गया है। आए दिन बैंकों मे सिक्योरिटी गार्ड ना होने की वजह से ऐसी वारदातें सामने आती रहती है। लेकिन इसके बाद भी बैंक के लोग इन सब को नजर अंदाज कर रहे है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

                              जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देशरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश पर निर्भर रहने...

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के...

                              Related Articles

                              Popular Categories