CG: जांजगीर-चांपा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश… बाथरूम के लिए बाहर गई महिला, सूनेपन का फायदा उठा बलात्कार की कोशिश; 3 आरोपियों को जेल

          महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

          जांजगीर-चांपा: जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ तीन लोगों ने मिलकर बलात्कार करने की कोशिश की है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

          मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि मंगलवार की रात वह बाथरूम के लिए अपने घर से बाहर बाड़ी की ओर गई हुई थी। उसी समय सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी संजय यादव, विजय यादव और अजय यादव बाड़ी के तरफ आए। तीनों ने पीछे से पकड़ कर महिला को जमीन में गिरा दिया।

          इसके बाद तीनों आरोपी महिला को हाथ से घसीटने लगे और बलात्कार करने का प्रयास किया। किसी तरह से तीनों की चंगुल से भाग कर महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं मौके से तीनों आरोपी फरार हो गए।

          आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा

          अकलतरा थाना प्रभारी टी एस पट्टावी ने बताया कि आरोपी संजय यादव उम्र 27 वर्ष, विजय यादव उम्र 25 वर्ष और अजय यादव उम्र 37 वर्ष के खिलाफ धारा 376, 511, 323, 34 दर्ज की गई। तीनों आरोपियों को ग्राम कोटमीसोनार से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तीनों ने अपना जुर्म कबूल किया है। तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



                    Hot this week

                    रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

                    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेश...

                    KORBA : बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा परीक्षण

                    जिले में 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं...

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    Related Articles

                    Popular Categories