CG: बेबी आशिका को लगा यूविन पोर्टल से प्रदेश में पहला टीका…

        राजनांदगांव: कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके बसोड़ के मार्गदर्शन में यूविन पोर्टल का पायलट लांच कार्यक्रम जिला राजनांदगांव में संपादित हुआ। सर्वप्रथम बेबी आशिका को पोर्टल में रजिस्टर्ड कर वैक्सीनेशन दिया गया। आने वाले समय में संपूर्ण जिला राजनांदगांव में इसे लागू किया जाएगा। जिससे बच्चों के वैक्सीनेशन एवं गर्भवती माताओं की वैक्सीनेशन की रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं सत्र स्थलों में ड्यूलिस्ट की प्राप्ति आसानी से हो सकेगी। समस्त वैक्सीनेशन ऑनलाइन होगा। जिससे सर्टिफिकेट एवं बच्चों की वैक्सीनेशन वाइज लंबित संख्या भी निकाली जा सकेगी। लांचिंग के अवसर पर डीपीएम डॉ. भूमिका वर्मा, यूएनडीपी के विशेषज्ञ डॉ. तनुप्रिया, वीसीसीएम श्री हितेश, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम, श्री रवि, वीसीसीएम श्री अकरम सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

                साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

                बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल​रायपुर (BCC...

                रायपुर : 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

                कठिन समय में कानतु राम के परिवार का संबल...

                Related Articles

                Popular Categories