CG: रायपुर प्रेस क्लब के निर्वाचन पर लगी रोक…

          रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब के निर्वाचन के संबंध दावा-आपत्ति प्राप्त करने एवं निराकरण हेतु मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,दावा आपत्ति प्रस्तुत करने,दावा आपत्ति का निराकरण करने तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया था।

          इस संबंध में रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाऐं छत्तीसगढ के पत्र क्रमांक 1955 दिनांक 31 जनवरी 2023 अनुसार रायपुर प्रेस क्लब के निर्वाचन की कार्यवाही को लेकर उच्च न्यायालय बिलासपुर मे याचिका दायर होना पाया गया है। उच्च न्यायालय द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम घोषित नही करने का आदेश पारित किया गया है।रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाऐं छत्तीसगढ के उक्त पत्र के परिपालन मे एतद् द्वारा प्रेस क्लब रायपुर के निर्वाचन संबंधी आगामी कार्यक्रम घोषित नही किये जायेगें।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories