CG : संदिग्ध हालत में मिला भालू का शव, दोनों पंजे गायब, तस्करी के लिए शिकार की आशंका; अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी

              KANKER: कांकेर वनमंडल अंतर्गत सरोना वन परिक्षेत्र के आछीडोंगरी गांव के जंगल में भालू का शव संदिग्ध हालत में मिला है। भालू के दोनों पंजे शरीर से गायब हैं, जिससे शिकार की आशंका जताई जा रही है। गांववालों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम आछीडोंगरी गांव की पहाड़ी पर जंगल में बुधवार को कुछ गांववाले गए थे। यहां उन्होंने एक भालू का शव देखा। इसके बाद तुरंत उन्होंने वन विभाग को घटना की सूचना दी। वन विभाग की टीम तत्काल पहुंची। गुरुवार को भालू के शव का अंतिम संस्कार वन काष्ठागार में किया जाएगा।

              भालू के दोनों पंजे गायब

              वन परिक्षेत्र अधिकारी अब्दुल रहमान खान ने बताया कि भालू के दोनों पंजे गायब हैं। आशंका है कि भालू के पंजों की तस्करी के लिए उसका शिकार किया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की हर बारीकी का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

              2-3 दिन पहले हुई मौत

              वन परिक्षेत्र अधिकारी अब्दुल रहमान खान ने बताया कि भालू के दाहिने साइड का पंजा 6 इंच कटा भी हुआ है। साथ ही शव को देखकर लग रहा है कि उसकी मौत 2-3 दिन पहले हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : हरी खाद से घटेगी लागत, बढ़ेगी पैदावार

                              राज्य के किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने की सलाहरायपुर...

                              रायपुर : अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त

                              फरसवानी और बीरतराई में खाद्य विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश

                              मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक...

                              रायपुर : कुसुम की खेती बनी लाभ का सौदा

                              कम पानी में किसानों को अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories