Sunday, February 22, 2026

              CG: बेटे के साथ मिलकर पति को पीट-पीटकर मार डाला… रोज-रोज के झगड़ों से गुस्साई थी पत्नी, चाल-चलन पर शक करता था मृतक

              गरियाबंद: जिले के ग्राम दबनाई में एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मां-बेटे ने पत्थर और लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा। पत्नी का कहना है कि वो अपने पति के संदेही स्वाभाव से बेहद परेशान थी। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक ग्राम दबनाई का गंगेश्वर सोनवानी (60 वर्ष) अपनी पत्नी लक्ष्मी बाई, बेटे गिरीश सोनवानी और बेटी के साथ रहता था। पत्नी लक्ष्मी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। सब ठीक ठाक चल रहा थे लेकिन गंगेश्वर को अपने पत्नी के चाल-चलन को लेकर शंका थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इस दौरान गंगेश्वर लक्ष्मी को बेरहमी से पीटता था। कोर्ट में केस भी चल रहा है।

              डॉक्टर ने जांच के बाद गंगेश्वर सोनवानी (60 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

              डॉक्टर ने जांच के बाद गंगेश्वर सोनवानी (60 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

              हत्या से पहले हुआ था झगड़ा

              शुक्रवार रात को एक बार फिर पति-पत्नी के बीच चरित्र शंका को लेकर जमकर विवाद हुआ। इसके बाद गंगेश्वर शिव मंदिर के पास पुलिया पर चला गया। पत्नी लक्ष्मी बाई और बेटा गिरीश भी वहां पहुंच गए। रोज-रोज की कलह से परेशान लक्ष्मी ने अपने बेटे के साथ मिलकर गंगेश्वर पर पत्थर से वार कर दिया। इसके साथ ही उसकी डंडे से जमकर पिटाई भी की। दोनों उसे तब तक पीटते रहे, जब तक वो लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गया।

              पुलिस ने आरोपी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

              पुलिस ने आरोपी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

              खून से लथपथ मिला बुजुर्ग

              गंगेश्वर को अचेत हालत में छोड़कर मां-बेटे निकल गए। ग्रामीणों ने बुजुर्ग को खून से लथपथ हालत में पुलिया के नीचे पड़ा देखा। उन्होंने ग्राम कोटवार को सूचना दी। कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल गंगेश्वर को देवभोग अस्पताल भिजवाया। हालांकि जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

              ज्यादा खून बहने से हुई मौत

              देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि बुजुर्ग का सिर फट गया था और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी लक्ष्मी बाई और बेटे गिरीश सोनवानी को कत्ल के आरोप में हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

              चरित्र पर शक बनी हत्या की वजह

              पूछताछ में आरोपी लक्ष्मी ने बताया कि पति गंगेश्वर उसके चरित्र पर शक करता था। मारपीट और झगड़े से परेशान होकर वो 5 महीने पहले अपनी बहन के यहां ओडिशा चली गई थी। मामला थोड़ा ठंडा हुआ, तो वापस घर आ गई। यहां नवाखाई त्योहार भी पूरे परिवार ने एक साथ मनाया, लेकिन इसके बाद फिर से पति उसके साथ मारपीट करने लगा। शुक्रवार रात को भी वो बुरी तरह पीट रहा था, जिसके बाद सब्र का बांध टूट गया और बेटे के साथ मिलकर उसने पति की हत्या कर दी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories