Sunday, February 8, 2026

            CG: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई… 26 लाख की शराब मिली, चूने -डिस्टेंपर की बोरियों के पीछे छुपा रखा था नशे का खजाना

            रायपुर: छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग ने होली से ठीक पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी टीम की छापेमारी में 26 लाख से ज्यादा की अवैध शराब मिली है । इन शराब को प्रदेश के कई गांवों में खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने 2000000 के ट्रक और 10-10 लाख की दो गाड़ियों को भी जप्त कर लिया है।

            रायपुर से लगे फिरदा इलाके में आबकारी की टीम ने बदमाशों को पकड़ा । जिनके पास से 445 पेटी गोवा ब्रांड की शराब बरामद हुई है। सुबह 4:00 बजे से ही आबकारी विभाग के अफसरों की टीम सड़क पर खुफिया तरीके से मौजूद थी। टीम को पहले से ही कुछ गाड़ियों का इनपुट मिला हुआ था जिनमें शराब रखकर लाई जानी थी।

            अफसरों ने एक ट्रक को रुकवाया, एक बलेनो कार और डस्टर कार भी इस तस्करी में इस्तेमाल की गई थी । इन गाड़ियों अरे मैं पहले पकड़े जा चुके तस्करों ने जानकारी दी थी। इन गाड़ियों से पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है जो झारखंड के धनबाद के रहने वाले हैं इनमें एक शख्स महासमुंद का भी रहने वाला है।

            चुने और डिस्टेंपर की बोरियों को हटाया तो हैरान रह गए अफसर

            आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि जब ट्रक को रुकवाया गया तो पीछे चूने और डिस्टेंपर की बोरियां भरी हुई थी। ट्रक में मौजूद ड्राइवर ने कहा कि सिर्फ पेंटिंग का सामान लेकर वह डिलीवरी के लिए जा रहा है । ट्रक में कुछ भी नहीं है।

            सैकड़ों बोरिया हटाए जाने के बाद अफसरों को भी लगने लगा कि ट्रक में सिर्फ बोरिया ही है । मगर कुछ बोरियां हटाते ही पीछे गोवा शराब ब्रांड की पेटियां नजर आई तो अफसर भी हैरान रह गए। इसी प्रकार की दो कारों में भी शराब की अवैध पेटियां भरी हुई थी।

            होली से पहले खपाने का प्लान

            आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि इस अवैध शराब को प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में होली से ठीक पहले खपाने का प्लान था । इस बड़ी डील की खबर हमें मिली थी । जिसके बाद यह कार्रवाई की गई अब यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह शराब कहां से लाई गई है और किन लोगों को दी जानी थी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर: खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                          रायपुर प्रेस क्लब की इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पत्रकार...

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          Related Articles

                          Popular Categories