CG बिग न्यूज़: डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों के जिला प्रभार बदले गए… सिंहदेव को बेमेतरा, कबीरधाम और जयसिंह को जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सक्ती जिले की मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश

              रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरूवार को अपने प्रभारी मंत्रियों के प्रभार जिले में फेरबदल की है। सरकार ने सभी 12 मंत्रियों के प्रभार जिले की सूची जारी की है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कबीरधाम जिले की जिम्मेदारी दी गई है। ताम्रध्वज साहू महासमुंद और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री होंगे। रविन्द्र चौबे को रायपुर और रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

              मोहम्मद अकबर को दुर्ग और बालोद, कवासी लखमा को बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोण्डागांव, नारायणपुर, मंत्री शिव डहरिया को सरगुजा(अंबिकापुर), बलरामपुर-रामनुजगंज, सूरजपुर,कोरबा, अनिला भेड़िया को उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, मंत्री गुरू रूद्रकुमार को मुंगेली और सुकमा, जय सिंह अग्रवाल को जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सक्ती का प्रभार दिया गया है।

              मंत्री उमेश पटेल को बलौदा बाजार-भाटापारा, सांरगढ़-बिलाईगढ़, जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अमरजीत भगत को राजनांदगाव, गरियाबंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और मोहन मरकाम को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया की जिम्मेदारी मिली है। यहां देखें लिस्ट


                              Hot this week

                              रायपुर : कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

                              दुर्ग जिले के 135 खाद विक्रय केंद्रों का औचक...

                              रायपुर : संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

                              आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से...

                              Related Articles

                              Popular Categories