CG: खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, पिता-बेटी की मौत… ढाबे के पास NH-30 पर हुआ हादसा, मां की हालत गंभीर

            कांकेर: जिले के चारामा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई, वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा नेशनल हाईवे- 30 पर हुआ। घायल महिला को इलाज के लिए चारामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

            जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण खजूरनाथ सोनकर (50 वर्ष) अपनी पत्नी अनीता सोनकर और अपनी बेटी खोमेश्वरी (21 वर्ष) के साथ बाइक से अपने गांव लाल माटवाड़ा से चारामा जाने के लिए निकले थे। चारामा पहुंचने से ठीक पहले एक ढाबे के नजदीक खड़ी ट्रक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे खजूरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी को इलाज के लिए चारामा अस्पताल लाया गया।

            सड़क पर पड़ी मोटरसाइकिल।

            सड़क पर पड़ी मोटरसाइकिल।

            इलाज के दौरान बेटी खोमेश्वरी ने भी दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। चारामा थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि एक ग्रामीण की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक युवती की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। घायल महिला का इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृत पिता-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

            ट्रक से टकराई बाइक।

            ट्रक से टकराई बाइक।


                          Hot this week

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों...

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक...

                          Related Articles

                          Popular Categories