CG: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत… पत्नी को ससुराल छोड़कर लौट रहा था युवक, 4 दिन पहले हुई थी शादी

            BILASPUR: बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई, जिससे युवक की मौत हो गई। युवक की चार दिन पहले ही शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल आया था। वह पत्नी को छोड़कर अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। तभी ये हादसा हो गया। वहीं, दूसरी घटना में तेज रफ्तार ट्रेलर खड़ी ट्रेलर से टकरा गई, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई। घटना सीपत और रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

            जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के दमखांचा निवासी राजू गोंड़ रोजी-मजदूरी करता था। उसकी शादी सीपत क्षेत्र के ग्राम खांडा में 26 फरवरी को हुई थी। वह अपनी पत्नी को लेकर बारात के साथ गांव लौट गया था। गुरुवार को वह अपनी पत्नी संगीता को लेकर ससुराल आया था। यहां पर मंडप निकालने का रस्म होना था।

            रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ हादसा
            राजू अपनी पत्नी को उसके घर में छोड़ने के बाद वह खम्हरिया में रहने वाले रिश्तेदार के घर चला गया था। रिश्तेदारों से मिलने के बाद वह अपनी बाइक से ससुराल लौट रहा था। अभी वह लुतरा के राउतराय मैदान के सामने पहुंचा था, जहां सड़क किनारे ट्रेलर खड़ी थी। युवक की बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। तभी अचानक उसकी बाइक खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल राजू की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके पास मिले दस्तावेज से पहचान कर पुलिस ने परिजन को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

            ट्रेलर की टक्कर के बाद केबिन में फंसा रहा चालक।

            ट्रेलर की टक्कर के बाद केबिन में फंसा रहा चालक।

            मातम में बदली खुशियां
            घटना की सूचना मिलते ही राजू के ससुराल वाले बड़ी संख्या में लुतरा पहुंच गए। मृतक के साले अजीत ने बताया कि शादी के बाद उनकी बहन संगीता और दामाद पहली बार घर आए थे। शादी के बाद मंडप उतारने का रस्म होना था। इस हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

            हाईवे में खड़ी ट्रेलर से टक्कर, ड्राइवर की मौत
            उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के बांधपर निवासी रामनाथ यादव ड्राइवर है। वह कोरबा जिले के दीपका में एसकेएस ट्रांसपोर्ट में काम करता है। उसी कंपनी में उसका चचेरा भाई संजय कुमार यादव भी ड्राइवर था। संजय बीते बुधवार की रात दीपका से कोयला लेकर रतनपुर की ओर आ रहा था। खूंटाघाट के पास हाईवे में संजय के वाहन के सामने चल रहे ट्रेलर का ब्रेक डाउन हो गया। इससे सामने चल रहा ट्रेलर अचानक रूक गया, जिससे संजय अपनी ट्रेलर को नियंत्रित नहीं कर सका। देखते ही देखते ट्रेलर सामने खड़े ट्रेलर से जा टकराया, जिससे सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में संजय केबिन में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          Related Articles

                          Popular Categories