CG बोर्ड का रिजल्ट जारी : महासमुंद की महक अग्रवाल 12वीं में टॉपर, 81% रहा कुल रिजल्ट, सिर्फ 34% फर्स्ट डिवीजन, टॉप-10 में 20 छात्र; इनमें 4 बलौदाबाजार से

                रायपुर: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ 12वीं में टॉप किया है। इस बार के रिजल्ट में 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें महज 34 फीसदी छात्र ही फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं। results.cg.nic.in लिंक पर रिजल्ट देख सकते हैं।

                12वीं में 2 लाख 61 हजार 77 छात्र परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें 2 लाख 58 हजार 704 छात्रों ने परीक्षा दी है। इनमें 83.72 फीसदी छात्राएं और 76.91 छात्र पास हुए हैं। बलौदाबाजार जिले के 4 छात्र टॉप 10 में शामिल हैं। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक हुई थी।

                पिछले साल 12वीं में 79.96 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इसमें 81.15% बालिकाएं और 77.03% बालक थे। 12वीं में 2022-23 में विधि ने टॉप किया था।

                टॉपर महक अग्रवाल 10वीं में भी टॉपर रही हैं

                छत्तीसगढ़ हायर सेकंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षा में महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ में टाॅप किया है। महक सरायपाली के वुडलैंड इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा है। महक अग्रवाल ने पहले 10वीं की टाॅपर रह चुकी हैं।

                महक ने स्कूल के टीचर्स को इसका श्रेय दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत ने कहा कि, महक अग्रवाल को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।


                                  Hot this week

                                  Related Articles

                                  Popular Categories