CG: सूने मकान से ब्रांडेड शूज चोरी, CCTV में आरोपी कैद… अफसर ने दर्ज करवाई FIR, 6 दिन बाद पकड़ाया चोर; सबूत मिटाने जूते को जलाया

          जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रशासनिक अधिकारी के सूने मकान से ब्रांडेड शूज चोरी हो गया। अफसर ने थाना पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने और 6 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए जूते को जला दिया।

          कोंडागांव में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ एक अधिकारी का जूता चोरी हुआ था। दर्ज शिकायत के मुताबिक 29 अगस्त को उनके दलपत सागर वार्ड स्थित सूने घर से शूज की चोरी हुई थी। आरोपी सीसीटीवी में जूता चोरी कर ले जाते हुए कैद हो गया था।

          पहले गली में घूमकर रेकी किया, फिर जूता उठाकर ले गया।

          पहले गली में घूमकर रेकी किया, फिर जूता उठाकर ले गया।

          सीसीटीवी फुटेज में आधी रात एक शख्स घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस को पता चला कि युवक शहर के सनसिटी इलाके का रहने वाला है। जिसके बाद उसके घर पर दबिश दी गई। युवक से पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित सिंह (21) बताया। उसने पुलिस के सामने जूता चोरी का जुर्म कबूल लिया।

          घर का दरवाजा खोलकर अंदर जाता आरोपी।

          घर का दरवाजा खोलकर अंदर जाता आरोपी।

          जब उससे जूते के बारे में पूछा गया तो उसने शूज जला देने की बात कही। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जहां से जूता लिया था वहां CCTV कैमरा लगा हुआ था। उसे डर था कहीं वो पकड़ा न जाए। इसलिए 2 से 3 बार जूता पहना और फिर सबूत मिटाने के लिए जला दिया। फिर जले हुए जूते को झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी पुलिस को उस जगह भी लेकर गया जहां उसने जूता जलाकर फेंका था।

          जिसके बाद पुलिस ने मौके से जला हुआ जूता बरामद किया। हालांकि, इस चोरी की गुत्थी को सुलझाने पुलिस को 6 दिनों का वक्त लग गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : हीलर हर्बल गार्डन योजना से वैद्यों को मिलेगा नया संबल

                    बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने किया योजना का शुभारंभ48...

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

                    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेश...

                    Related Articles

                    Popular Categories