Wednesday, February 11, 2026

            CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इनकम टैक्स का छापा… नागपुर-इंदौर से 200 अफसरों की टीम रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई पहुंची.. निशाने पर कोल्ड स्टोरेज और अनाज व्यवसायी

            रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार को एक बार फिर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई रायपुर सहित बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में चल रही है। इस बार IT विभाग के निशाने पर कोल्ड स्टोरेज और अनाज व्यवसायी हैं।

            बताया जा रहा है कि इंदौर और नागपुर से करीब 200 अफसरों की टीम पहुंची है। रायपुर के राधा मोहन टावर, लाल गंगा में व्यवसाइयों के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा समता शॉपिंग आर्केड, तेलघानी नाका चौक, सिलतरा, कुशालपुर में टीमें पहुंची हैं।

            इसी तरह बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में भी कार्रवाई चल रही है। मौके पर एमपी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक अन्य राज्यों में हुई कार्रवाई में यहां भी तार जुड़ने का पता चला है। इसके बाद टीम पहुंची है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

                          भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर...

                          रायपुर : पशुपालन योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय दल

                          दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में  राष्ट्रीय गोकुल मिशन सहित ...

                          Related Articles

                          Popular Categories