CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ BJP की तीसरी सूची में सिर्फ 1 नाम… पंडरिया से भावना बोहरा को बनाया प्रत्याशी; अब तक 86 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

        रायपुर: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक ही नाम है। भाजपा ने पंडरिया से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। वहीं पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। इसके बाद बीजेपी से 86 सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है। कुल 44 नए चेहरों को भाजपा मौका दे रही है।

        भाजपा की ओर से अब सिर्फ चार ​सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना बाकी रह गया है। इनमें बेलतरा, बेमेतरा, कसडोल और अंबिकापुर शामिल हैं। भावना बोहरा जिला पंचायत में सभापति हैं और प्रदेश महिला मोर्चा की संगठन मंत्री हैं। कांग्रेस की ओर से पंडरिया में नीलकंठ चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया गया है।

        BJP की अब तक 86 सीटों पर प्रत्याशियों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।



                Hot this week

                रायपुर : हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

                मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना से प्रदेश में 1300...

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

                घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की...

                रायपुर : अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

                बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त जांच, 8...

                रायपुर : कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री 

                श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में...

                Related Articles

                Popular Categories