CG: साली की दोस्त के साथ जीजा ने की ठगी.. बोरवेल खुदाई के ठेके में बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर लिए 27 लाख रुपए; आरोपी गिरफ्तार

          Raipur: रायपुर पुलिस ने 27 लाख रुपए की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसने कई अलग-अलग जिलों में बोरवेल खुदाई का टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की है। आरोपी ने अपनी साली की दोस्त को ही ठगी का शिकार बना लिया। इसके बाद मामला सिविल लाइन थाने जा पहुंचा। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

          पीड़िता आशा अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली के जीजा शशांक राय (45) ने उसके साथ रुपयों की धोखाधड़ी की। आरोपी शशांक पीड़िता आशा से अपनी साली के घर पर मिला। 8-9 महीने की जान-पहचान होने के बाद आरोपी ने कहा कि कबीरधाम और कोंडागांव जिले में ट्यूबवेल खोदने का सरकारी टेंडर निकला है। इस बोरवेल खुदाई के काम में बहुत फायदा है। इसके बाद आरोपी ने इस टेंडर में आशा को भी पार्टनर बनाने की बात कही। उसने कहा कि मेरी इस लाइन में बड़े अधिकारियों और नेताओं के साथ तगड़ी सेटिंग है। रोज का उठना-बैठना है। ये काम मुझे मिलना फिक्स है। मुझे 55 लाख रुपए की जरूरत है और मेरे पास सिर्फ 20 लाख रुपए ही हैं। इसलिए बाकी रुपए तुम इन्वेस्ट कर दो।

          सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना।

          सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना।

          जिसके बाद प्रार्थी ने 26 जून 2022 को करीब 80 हजार रुपया आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद आने वाले कई महीनों तक उसे पैसे देती रही। इस तरह करीब 27 लाख 21 हजार रुपए उसने आरोपी को दे दिया। इस बीच आरोपी उसे ठेके के फर्जी कागजात भी दिखाता रहा। पीड़िता आशा अग्रवाल को शक हुआ, तब उसने पैसे देने से मना कर दिया। उसने आरोपी से लाभ के साथ पैसे रिटर्न करने की बात कही। इसके बाद आरोपी टालमटोल करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने कोंडागांव जाकर बोरवेल ठेके की जानकारी ली। वहां जाकर उसे पता चला कि इस तरह का कोई भी ठेका यहां निकला ही नहीं है। इसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करवाया।

          पुलिस ने आरोपी के छिपने के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। जिसमें आरोपी शशांक राय निवासी सेक्टर 1 अवंति विहार कॉलोनी तेलीबांधा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories