CG: जमीन विवाद में पत्थर मारकर साले की हत्या… जीजा बोला- एक्सीडेंट हो गया इसका, युवक ने खुद बताई सच्चाई; अब गिरफ्तार

              बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले में जीजा ने साले की हत्या कर दी है। वो अपने साले की जमीन हड़पना चाहता था। इसलिए उसने युवक को मारने का प्लान बनाया। फिर पत्थर मारकर युवक की जान ले ली। इसके बाद लोगों को कहा कि मेरे साले का एक्सीडेंट हो गया है। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला निपनिया चौकी क्षेत्र का है।

              मोपका निवासी भुनेश्वर वर्मा अप्रैल महीने में अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर गया था। वहां उसने गांव में रोड किनारे बैठकर शराब पी थी। इसके बाद वह घायल अवस्था में रोड किनारे पड़ा था। उसके बाकी के दोस्त वहां से चले गए थे। हां, मगर एक दोस्त अधिक शराब पीने के कारण वहीं बेहोश होकर पड़ा हुआ था। बाद में उसे होश आया, तब उसने भुनेश्वर वर्मा को गंभीर हालत में देखा था।

              इसके बाद भुनेश्रवर के परिजनों को इस बात की सूचनी दी गई थी। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। फिर भुनेश्वर को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था। ये लोग भी सिमगा के पास पहुंचे थे। उसी दौरान भुनेश्वर की मौत हो गई थी। मगर मौत के पहले उसने अपने परिजनों को सच बता दिया था। उसने बताया था कि उसका एक्सीडेंट नहीं हुआ है। उसे उसके जीजा पवन वर्मा ने मारा है।

              उधर, पवन वर्मा ने गांव में सबको ये बता दिया कि भुनेश्वर सड़क हादसे में घायल हो गया है। लोगों ने मान भी लिया था। इधर, भुनेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। काफी दिन बाद पोस्टमार्ट रिपोर्ट आई। जिसमें युवक की मौत का राज खुला। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि युवक की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन: सुकली बना ‘हर घर जल’ का आदर्श ग्राम

                              सरपंच और ग्रामीणों की सहभागिता से हर घर तक...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा छूट का लाभ

                              छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं झारखंड की तुलना में...

                              BIG BREAKING: ट्रम्प का दावा – अमेरिका-ईरान के बीच पीस डील पर डिजिटल साइन हुए, 19 जून को औपचारिक डील; ईरान को ₹28 लाख...

                              तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया...

                              Related Articles

                              Popular Categories