CG: सात समंदर पार से ले आया दुल्हनिया.. छत्तीसगढ़ के युवक ने फिलीपींस की लड़की से रचाई शादी, फिर गले लगाकर किया बेहतरीन डांस

              राजनांदगांव: जब मोहब्बत हो तो सात समंदर पार की दूरी भी छोटी पड़ जाती है। जी हां..ऐसे ही कुछ हुआ है छत्तीसगढ़ में, यहां का एक युवक सात समंदर पार फिलीपींस से अपनी दुल्हनिया ले आया। इसके बाद उसने धूमधाम से उससे शादी की है। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इस शादी की तारीफ कर रहा है। कई लोग इस शादी के गवाह बने। दूल्हा-दुल्हन ने भी गले लगाकर एक दूसरे के साथ जमकर डांस किया।

              दोनों ने साथ में जमकर डांस किया।

              दोनों ने साथ में जमकर डांस किया।

              दरअसल, राजनांदगांव के रहने वाले भावेश गायकवाड़ ने शुरुआती शिक्षा राजनांदगांव से ही ली है। उनके माता-पिता अभी यहीं रहते है। शुरुआती पढ़ाई के बाद वह कतर पढ़ाई के लिए चले गए थे। इसके बाद उन्हें आगे की पढा़ई के लिए तुर्की जाना था। यहां पढ़ाई के दौरान ही भावेश ने एक कंपनी में काम करना शुरू किया था।

              शादी के बाद भावेश और उनकी पत्नी।

              शादी के बाद भावेश और उनकी पत्नी।

              5 साल बाद शादी का फैसला

              भावेश ने बताया कि कंपनी में ही उनकी मुलाकात फिलीपिंस की जेझल से हुई थी। मुलाकात के बाद दोस्ती हो गई। बाद में यही दोस्ती प्यार में बदल गई। ये सब कुछ 5 साल पहले हुआ। हम काफी खुश थे। इसलिए हमने शादी करने का फैसला लिया। अब रिलेशनशिप के 5 साल बाद हम शादी कर रहे हैं।

              सबके सामने भावेश ने अपनी पत्नी को प्रपोज किया।

              सबके सामने भावेश ने अपनी पत्नी को प्रपोज किया।

              भावेश ने बताया हम कब इतने नजदीक आ गए। हमें पता ही नहीं चला। मैं फिलीपींस भी गया हूं। वहां मैं एक महीने तक रहा था। हां पेरेंट्स को दूसरे देश की लड़की से शादी करना थोड़ा अजीब लगता है, पर मेरे घर वाले मान गए और खुश हैं।

              हल्दी की रस्म के दौरान जेझल काफी खुश नजर आईं।

              हल्दी की रस्म के दौरान जेझल काफी खुश नजर आईं।

              दोनों ने साथ किया डांस

              भावेश और जेझल ने 14 जनवरी को धूमधाम से शादी की है। शादी में बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे थे। लोगों ने इस शादी को काफी इंंजॉय किया। दूल्हा-दुल्हन भी अपने आप को डांस करने से रोक नहीं पाए। दोनों ने सब के सामने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।

              भारत का कल्चर काफी रिच है

              वहीं शादी के बाद फिलीपींस के जेझल ने बताया कि भारत एक बेहतरीन देश है। यहां का कल्चर काफी रिच है। गाय बहुत दिखती हैं। हमारे देश में दिखती ही नहीं। मुझे बहुत की अच्छा लग रहा है और मैं इस शादी से खुश हूं।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं

                              पीएम जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा परिवारों के...

                              रायपुर : सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी

                              ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल

                              सुश्री पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव,...

                              Related Articles

                              Popular Categories