Monday, February 16, 2026

              CG: नाबालिग लड़की के मुंह में डाली जलती हुई लकड़ी… आश्रम के सेवादारों ने दूसरे अंगों को भी जलाया, गाली-गलौज करते हुए जमकर की मारपीट

              महासमुंद: जिले के जय गुरुदेव मानस आश्रम पतेरापाली में भोग लागने के विवाद पर 3 सेवादारों ने एक नाबालिग लड़की (17 वर्ष) के मुंह में जलती हुई लकड़ी डाल दी। साथ ही लाठी से उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। मामला 24 फरवरी का है। फिलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बागबहरा थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को मनीष सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी छोटी बहन जागृति सिन्हा को सेवादार नरेश पटेल, भोजराम साहू और राकेश दीवान ने जमकर प्रताड़ित किया। बहन के साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की नीयत से उसकी लाठी से बेरहमी से पिटाई की गई। इस पर भी आरोपियों का मन नहीं भरा, तो उसके मुंह में जलती हुई लकड़ी डाल दी। इससे उसका मुंह, गला, जीभ गंभीर रूप से जल गया है।

              जय गुरुदेव मानस आश्रम पतेरापाली के तीनों आरोपी सेवादार पुलिस की गिरफ्त में।

              जय गुरुदेव मानस आश्रम पतेरापाली के तीनों आरोपी सेवादार पुलिस की गिरफ्त में।

              सेवादारों ने लड़की के शरीर के अन्य हिस्सों को भी जला दिया है। आरोपियों ने उसकी जांघ, पैर, पीठ को भी जला दिया है। पीड़िता को गंभीर हालत में बागबहरा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जागृति आश्रम में महिला सेवादार के रूप में काम करती थी।

              28 फरवरी को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को 1 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों सेवादारों नरेश पटेल, भोजराम साहू और राकेश दीवान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

              नाबालिग की हालत गंभीर

              घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम लड़की का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने पीड़िता जागृति सिन्हा की हालत गंभीर बताई है, हालांकि उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने के कारण लड़की की जान बच गई, अगर थोड़ी भी देर हो जाती, तो उसकी मौत हो सकती थी। उन्होंने कहा कि अभी भी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है और खतरा अभी टला नहीं है।

              बागबहरा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया।

              बागबहरा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया।

              आश्रम से हुई गिरफ्तारी

              घटना की सूचना मिलने पर बागबहरा थाने में तीनों आरोपियों नरेश पटेल, भोजराम साहू, राकेश दीवान के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 294, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की गई। तीनों आरोपी आश्रम में ही छिपे हुए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

              भोग लगाने के लिए नाबालिग से हुआ था विवाद

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में उन्होंने बताया कि जागृति से भोग लगाने के संबंध में उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने ऐसा किया। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories