Sunday, February 22, 2026

              CG : दहेज में नहीं मिली कार, विवाहिता को घर से निकाला, बिहार के बिजनेसमैन से 2 साल पहले हुई थी शादी; पति सहित 3 के खिलाफ FIR

              सरगुजा: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर होली के दिन पति ने घर से निकाल दिया। अंबिकापुर के संभ्रात परिवार की युवती का विवाह बिहार के मोहनिया निवासी बिजनेसमैन के साथ हुई थी। विवाहिता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने पति और दो ननदों के लिखाफ दहेज प्रताड़ना का जुर्म दर्ज किया है।

              जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर नमनाकला निवासी राजश्री जायसवाल (28) की शादी 07 दिसंबर 2022 को मोहनिया, जिला कैमूर, बिहार निवासी बिजनेसमैन राहुल जायसवाल के साथ हुई थी। राजश्री जायसवाल ने पुलिस को बताया कि विवाह के दौरान उसके पिता ने 7 लाख रुपए वर पक्ष के खाते में ट्रांसफर किए थे।

              विवाह में 30 लाख रुपए हुए थे खर्च

              राजश्री जायसवाल ने बताया कि शादी में पूरे परिवार के लिए कपड़े और गहने दिए गए थे। होटल पर्पल ऑर्किड अंबिकापुर में विवाह का पूरा खर्च राजश्री के पिता ने वहन किया था। शादी में कुल 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। राजश्री के भाई केतन राज जायसवाल का विवाह दूसरे दिन 08 दिसंबर 2022 को होना था, लेकिन राहुल अंबिकापुर में नहीं रुका और उसे लेकर मोहनिया चला गया।

              एक सप्ताह बाद से करने लगे प्रताड़ित

              विवाह के एक सप्ताह बाद से ही राजश्री को कम वजन की अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट देने और दहेज में देने के लिए स्कोडा कार खरीदने के बाद भी नहीं देने को लेकर पति राहुल जायसवाल प्रताड़ित करने लगा। एक पखवाड़े बाद राहुल के साथ ही ननद नेहा जायसवाल और नम्रता जायसवाल ने उलाहना देकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

              कार नहीं मिली तो नहीं ले गया साथ

              राजश्री जायसवाल ने प्रताड़ना की जानकारी अपने पिता को दी। 8 फरवरी 2023 को वह भाई के साथ अंबिकापुर आई। होली में उसका पति राहुल जायसवाल अंबिकापुर आया था। उसने राजश्री से कहा कि पिता से कहो कि कार दें, नहीं तो वो उसे नहीं ले जाएगा। राजश्री के पिता ने आर्थिक दिक्कतों के चलते कार बाद में देने के लिए कहा, तो राहुल जायसवाल पत्नी को छोड़कर वापस चला गया।

              दो माह बाद ले जाकर किया प्रताड़ित

              राजश्री जायसवाल को पति जून 2023 में अपने घर ले गया। इसके बाद राहुल और उसकी दोनों बहनें राजश्री को कार के लिए लगातार प्रताड़ित करते रहे। कुछ दिनों बाद वो भाई के साथ वापस अंबिकापुर आ गई। उसे पति दोबारा लेकर गया और फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। राहुल जायसवाल ने अपने पिता के साथ राजश्री को 05 अक्टूबर 2023 को अंबिकापुर पहुंचवा दिया।

              काउंसलिंग के बाद भी नहीं रुकी प्रताड़ना

              प्रताड़ना से तंग आकर राजश्री जायसवाल ने मामले की शिकायत अंबिकापुर महिला थाने में की। महिला थाने में राहुल जायसवाल को 13 मार्च 2023 को बुलाकर समझौता कराया गया। इसके बाद वह पत्नी को लेकर मोहनिया चला गया। जब वो वहां पहुंची, तो पता चला कि उसके कपड़े जला दिए गए हैं। उसे खाना तक नहीं दिया गया। 25 मार्च को होली के दिन पति और दोनों ननदों ने उसके साथ मारपीट की, फिर गाड़ी में बैठाकर वाराणसी राजश्री के मामा के घर छोड़ दिया।

              पति सहित 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज

              मामले में महिला थाना पुलिस ने पति राहुल जायसवाल (32), नेहा जायसवाल (25) और नम्रता जायसवाल (27) के खिलाफ धारा 498 ए का अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से वन मंत्री कश्यप ने भेंट की

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका से...

                              Related Articles

                              Popular Categories