CG: मवेशी तस्करों को लोगों ने पीटा.. 65 मवेशी भरकर ले जा रहे थे हैदराबाद, गाड़ी पलटी तो पकड़े गए

            Raipur: राजधानी रायपुर में लोगों ने मवेशी तस्करों को पकड़कर जमकर पीट दिया है। ये ट्रक में 65 मवेशी भरकर हैदराबाद जे जा रहे थे। मगर रास्ते में ही इनकी गाड़ी पलट गई और लोगों ने इन्हें पकड़ लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को एक ट्रक मवेशी लेकर जा रही थी। ट्रक अभी अभनपुर इलाके के सिंगारभाटा गांव पहुंची थी। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे गए।

            मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि गाड़ी के अंदर बहुत सारी मवेशियां हैं। इस पर उन्होंने ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर से पू्छताछ की। मगर वे ग्रामीणों को ही बात में उलझाने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने इनसे मवेशियों के बारे में भी जानकारी मांगी। फिर भी इन्होंने ठीक से जवाब नहीं दिया। तब ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी है।

            मारपीट में दोनों घायल हुए हैं। वहीं खबर मिलते ही देर रात को ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों ये ट्रक हैदराबाद ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस की इस मामले में जांच जारी है।


                          Hot this week

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          Related Articles

                          Popular Categories