CG: वित्त मंत्री ओपी चौधरी से नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात…

            • नाबार्ड के वार्षिक स्टेट फोकस पेपर रिलीज के लिए किया आमंत्रित

            रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से आज उनके शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि ने सौजन्य मुलाकात की। डॉ. मणि ने वित्त मंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें राज्य में नाबार्ड के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की । नाबार्ड की तरफ से श्री चौधरी को 2024-25 के स्टेट फोकस पेपर रिलीज के लिए आमंत्रित किया गया।

            डॉ मणि ने जानकारी देते हुए कहा की नाबार्ड पहले जिला और फिर राज्य का क्रेडिट पोटेंशियल बताता है। इससे कृषि, लघु एवं मध्यम उद्योग समेत अन्य प्रायोरिटी सेक्टर के प्रयोजनों के लिए राज्य को नाबार्ड से ऋण  मिलने में मदद मिलती है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नाबार्ड के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि वो विकसित भारत के संबंध में एक विस्तृत योजना बनाएं तथा उन्नत कृषि के लिए प्रत्येक जिले की ग्राउंड लेवल प्लानिंग करे ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके और युवाओं का कृषि के प्रति रुझान बढ़े ।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories