Wednesday, February 11, 2026

            CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी के मधेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना…

            • प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली नेचर पार्क के समीप स्थित ऐतिहासिक मधेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मंदिर में महादेव की आरती कर क्षेत्र, प्रदेश और देश के लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

            श्री बघेल ने मधेश्वर पर्वत के तराई में स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गुफा का अवलोकन किया। साथ ही मंदिर निर्माण के इतिहास के सबंध में जानकारी ली। इस दौरान मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा मानस नृत्य गायन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक कुनकुरी श्री यू.डी. मिंज भी उपस्थित थे।

            विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव एवं गृह व लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की।


                          Hot this week

                          रायपुर : पशुपालन योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय दल

                          दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में  राष्ट्रीय गोकुल मिशन सहित ...

                          रायपुर : हरियाली और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

                          वन विकास निगम और एनएमडीसी बचेली के बीच 50...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          Related Articles

                          Popular Categories