CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर दौरे पर: ग्राम गिरौला में आमसभा को करेंगे संबोधित और जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 25 जनवरी को बस्तर जिले के दौरे में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 25 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम गिरौला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा आमसभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम गिरौला से दोपहर 2.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2.45 बजे पी.जी. कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउण्ड धरमपुरा पहुंचेंगे और वहां संभाग स्तरीय छात्रावासी छात्रों के सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3.50 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री शाम 4 बजे ग्राम लामनी पहुंचकर पक्षी विहार का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री कार द्वारा शाम 4.45 बजे ग्राम डोंगाघाट पहुंचकर गोबर से विद्युत उत्पादन करने वाले संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5.25 बजे सर्किट हाउस, जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां शाम 6.15 बजे इंद्रावती विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.30 बजे कृषि कॉलेज ऑडिटोरियम, कुम्हारवंड में आईबीसी-24 के बेजोड़ बस्तर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 8.45 बजे जगदलपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा वहां रात्रि विश्राम करेंगे। 


                          Hot this week

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories