CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर उन्हें किया नमन…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पूर्व लोकसभा सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पत्रकारिता के पुरोधा श्री चन्दूलाल चन्द्राकर की जयंती पर उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए श्री चंद्राकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में चन्दूलाल चंद्राकर जी का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में राज्य आंदोलन को नई दिशा दी। वे लोकसभा के लिए पांच बार निर्वाचित हुए और लगातार आम जनता की सेवा करते रहे। उन्होंने पर्यटन, नागरिक उड्डयन, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री का दायित्व संभालते हुए उल्लेखनीय काम किए।

             श्री चन्दूलाल चन्द्राकर की जयंती

            मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि चंदूलाल जी राजनीति से पहले सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े और देश-विदेश में पत्रकार के रूप में खूब ख्याति अर्जित की। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक पद पर पहुंचने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी लेखनी से कई ज्वलंत मुद्दे उठाए। मूल्य आधारित पत्रकारिता को प्रोत्साहन मिले, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर फेलोशिप स्थापित की है। निर्भीक और मूल्य आधारित पत्रकारिता से छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन करने वाले श्री चंदूलाल चंद्राकर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : ई-रिक्शा खरीदने के लिए निर्माण महिला श्रमिकों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुदान

                          छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत पंजीकृत...

                          रायपुर : राज्योत्सव में श्रम विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

                          श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा एवं डिजिटल रोजगार...

                          Related Articles

                          Popular Categories