CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दादी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण…

          रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास के प्रतिनिधित्व में श्री नारायणी धाम सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को जांजगीर-चाम्पा जिले के नैला में 19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित दादी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री ने सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, श्री आशीष अग्रवाल, श्री विशम्भर अग्रवाल तथा श्री कमलेश सिंह भी उपस्थित थे ।



                    Hot this week

                    बांग्लादेश: 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव आज, 349 सांसद वोट डालेंगे

                    ढाका: बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव...

                    Related Articles

                    Popular Categories