CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के नववर्ष कैलेंडर का किया विमोचन…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के वर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस कलैंडर में सरकारी योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को मिलने वाली राशि का बैंक के माध्यम से किए जाने वाले भुगतान, किसानों को दिए जाने वाले ऋण, धान खरीदी का भुगतान सहित बैंक के द्वारा दिए जाने वाली अन्य सुविधा को भी प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कलैंडर के प्रकाशन के लिए बैंक के कर्मचारी एवं इनसे जुड़े अन्य सदस्यों को बधाई दी है। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास, श्री उद्धव वर्मा, छोटेलाल यादव एवं राकेश सिन्हा मौजूद थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

                          मुख्यमंत्री श्री साय 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड...

                          Related Articles

                          Popular Categories