Wednesday, February 11, 2026

            CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 फरवरी को राजधानी में करेंगे ‘छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल’ का उद्घाटन…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल’ का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके अलावा मीडिया सिटी शिवालय परिसर महोबा बाजार में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल होंगे।

            निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 2.20 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां ‘छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल’ का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम पश्चात नेताजी सुभाष स्टेडियम से प्रस्थान कर दोपहर 3.55 बजे मुख्यमंत्री निवास आ जाएंगे।

            मुख्यमंत्री शाम 7.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे मीडिया सिटी महोबा बाजार पहुंचेंगे और वहां आयोजित शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात महोबा बाजार से प्रस्थान कर रात्रि 8.15 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस आएंगे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories