CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 06 जनवरी को छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सवेरे 10.50 बजे मुख्यमंत्री निवास से दूधाधारी मठ के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां 11 बजे आयोजित छेरछेरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11.45 बजे मुख्यमंत्री निवास में मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में भी शामिल होंगे। 

              मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास से होटल वी. डब्ल्यू. कैन्यान के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां शाम 7.10 बजे टीव्ही-24 द्वारा आयोजित हमर संस्कृति हमर चिन्हारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात रात 8 बजे होटल कोर्टयार्ड मैरिएट में बंसल न्यूज द्वारा आयोजित उन्नति के चार साल कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात रात 8.50 बजे मुख्यमंत्री निवास आएंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 25 मार्च को राशि वितरण कार्यक्रम

                              जिला मुख्यालय में मंत्री दयालदास बघेल होंगे मुख्य अतिथिरायपुर...

                              रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 600 छात्राओं को दिखाई द केरल स्टोरी 2

                              बेटियों के सुरक्षित और सशक्त भविष्य के लिए सामाजिक विषयों...

                              Related Articles

                              Popular Categories