CG: मुख्यमंत्री ने राजिम भक्तिन माता जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने कहा है कि राजिम माता उन सभी कर्मवीरों की आराध्य हैं, जिन्होंने कर्म को ही जीवन का सार माना है। धर्मनिष्ठा और कर्मठता की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। छत्तीसगढ़ का राजिम अब केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों के साथ विभिन्न संस्कृतियों, सम्प्रदायों का संगम स्थल बन गया है। श्री साय ने कहा कि भक्तिन राजिम माता ने हमें कर्म और भक्ति का संस्कार दिया है। उनका त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद

                              मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया

                              कच्चे घर से पक्के आवास तक का सफरमहतारी वंदन...

                              रायपुर : साड़ी गुणवत्ता पर सरकार सख्त

                              मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर जांच तेजप्रबंध संचालक खादी...

                              Related Articles

                              Popular Categories