CG: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बेटियों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता लाने, बेटे-बेटियों के बीच असमानता को दूर करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार का गौरव होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। श्री बघेल ने कहा है कि यह गर्व और खुशी की बात है कि लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश के राज्यों में अव्वल है। यह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परम्परा और बहन, बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। इसी कारण आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा है कि बेटियां खूब पढें, निडर होकर आगे बढ़ें, अपने सपने साकार करें और घर-परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने। राज्य सरकार का सहयोग हमेशा उनके साथ है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के...

                              रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आमतौर पर गुलाब को प्यार...

                              रायपुर : पुरुष हॉकी में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

                              झारखंड और ओडिशा ने फाइनल में पक्की की अपनी...

                              रायपुर : मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड...

                              Related Articles

                              Popular Categories