CG: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।

              श्री साय ने कहा है कि यह गर्व और खुशी की बात है कि लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश के राज्यों में अव्वल है। यह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा और बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़े, निडर होकर आगे बढ़े, अपने सपने साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने। राज्य सरकार प्रत्येक बालिका के सर्वांगीण विकास, उनके स्वाभिमान व सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य – मुख्यमंत्री साय

                              उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाईरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories