CG: मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज सेवी और छत्तीसगढ़ में अपनी दानशीलता के लिए प्रसिद्ध महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की 13 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि दाऊ कल्याण सिंह जी विलक्षण प्रतिभा के धनी व दीन-दुखियों के सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले मनीषी थे। उन्होंने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। उनके दिए दान से समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। श्री साय ने कहा कि स्वस्थ व संस्कारित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संपूर्ण जीवन अर्पित कर देने वाले दाउ कल्याण सिंह का नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          Related Articles

                          Popular Categories