CG: मुख्यमंत्री ने माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध कवि, लेखक और पत्रकार ’पद्मभूषण’ श्री माखनलाल चतुर्वेदी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने श्री माखनलाल चतुर्वेदी का देश के लिए योगदान और उनकी रचनाओं को याद करते हुए कहा कि माखनलाल जी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया और उन्हें आजादी की लड़ाई में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया। आजादी की लड़ाई के दौरान वे कई बार जेल गए। उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम के साथ त्याग, बलिदान और देश भक्ति का अनूठा संगम दिखाई देता है। उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिलासपुर के सेन्ट्रल जेल में लिखी गई लोकप्रिय रचना ’पुष्प की अभिलाषा’ इसका सुंदर उदाहरण है। श्री साय ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी जी का साहित्य और देश के लिए अमूल्य योगदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : सीड-कम-फर्टी ड्रिल तकनीक से दलहन उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

                              राज्यभर में वैज्ञानिक खेती और आधुनिक कृषि यंत्रों के...

                              रायपुर : बकरी एवं मुर्गी पालन से सशक्त होगी ग्रामीण आजीविका

                              ग्राम पंचायतों में वीबी-जीराम जी से बन रहे आधुनिक...

                              रायपुर : जागरूक होंगे बच्चे, सुरक्षित होगा छत्तीसगढ़ का भविष्य

                              राज्यभर के विद्यालयों में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा के...

                              Related Articles

                              Popular Categories