Saturday, February 21, 2026

              CG: विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने कलेक्टर ने अधिकारियों से की चर्चा…

              • बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 24 फ़रवरी को होगा आयोजन
              • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जुड़ेंगे वर्चुअली तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा आयोजन
              • देश भर के साथ ही राजधानी में होने वाले ’’विकसित भारत’’ कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में जिला प्रशासन

              रायपुर: कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 24 फरवरी को आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के संबंध में समस्त विभागों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम को वृहद् बनाया जाए। इसके लिए हर पहलुओं पर बिंदुवार जानकारी अधिकारियों को दी।

              ज्ञात हो विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन 24 फ़रवरी को राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। इस आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। इसके लिए कलेक्टर ने सभी विभागों को गुणवत्ता पूर्ण तैयारी करने को कहा। बैठक में एसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ज़िला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल प्रभावित सुकमा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

                              आकांक्षा प्रोजेक्ट के तहत 35 युवा रोजगार हेतु चेन्नई...

                              रायपुर : शतक’ फिल्म राष्ट्रसेवा जीवंत दस्तावेज – लक्ष्मी राजवाड़े

                              महिला बाल विकास मंत्री ने प्रथम दिवस देखी फिल्म,...

                              रायपुर : सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी, युवा बदलेंगे भारत का भविष्य” – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह...

                              Related Articles

                              Popular Categories