CG: सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण…

              बलौदाबाजार: गणतंत्र दिवस के 75 वी वर्षगांठ के मौके पर आज सुबह 8 बजें सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर चंदन  कुमार ने झंडा फहराया.साथ ही परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सँविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह, छत्तीसगढ़ महातारी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिए। इस दौरान जिला कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सभी से रूबरू भी हुए। कार्यक्रम के दौरान सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे,अपर कलेक्टर बीसी एक्का,अनुपम तिवारी,सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंण्डे,डिप्टी कलेक्टर रामरतन दुबे,अरुण सोनकर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories