Monday, February 9, 2026

            CG: कलेक्टर ने नगर पालिका बालोद के मणीकंचन केन्द्र का लिया जायजा…

            • कचरा कलेक्शन करने वाली समूह की महिलाओं से की चर्चा

            बालोद: कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज नगर पालिका परिषद बालोद अंतर्गत वार्ड क्रमांक-02 स्थित मणीकंचन केन्द्र का जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। समूह की महिलाओं ने बताया कि वे प्रतिदिन घर-घर पहुॅचकर सूखा और गीला कचरा कलेक्शन का कार्य करती हैं। जिसके पश्चात वे कचरा छटनी का कार्य करती है। इससे उन्हें प्रतिमाह आय प्राप्त हो रही है। कलेक्टर ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें अब सामान्य रिक्शा की जगह ई-रिक्शा प्रदान किया जाएगा। जिससे वे पहले से बेहतर तरीेके से कचरा कलेक्शन का कार्य कर पाएंगी। कलेक्टर ने मणीकंचन केन्द्र को व्यवस्थित रखने तथा प्रतिदिन आने वाले कचरा का निष्पादन भी समय पर करने के निर्देश संबंधितों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल, नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रोहित कुमार साहू आदि मौजूद थे।


                          Hot this week

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          Related Articles

                          Popular Categories