CG: स्कॉर्पियो-बाइक और स्कूटी में भिड़ंत, गाड़ी के हुए 2 टुकड़े… हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

              गरियाबंद: जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बाइक 2 टुकड़ों में बंट गया। ओवरटेक करने के चक्कर में ये हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम पोड़ के पास बाइक, स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गरियाबंद से राजिम की दिशा में जा रही तेज रफ्तार बाइक पोड़ मंडी टर्निंग के पास स्कूटी को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। जिसके बाद पीछे से आ रही स्कूटी भी अनियंत्रित होकर उसी में जा घुसी।

              टक्कर के बाद बाइक 2 टुकड़ों में बंटा।

              टक्कर के बाद बाइक 2 टुकड़ों में बंटा।

              भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए और स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो भी सामने से डैमेज हो गई है। घटना में बाइक सवार दो युवक और स्कूटी सवार दो युवतियों को गंभीर चोट लगी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

              स्कॉर्पियो भी सामने से क्षतिग्रस्त हो गई है।

              स्कॉर्पियो भी सामने से क्षतिग्रस्त हो गई है।

              इधर भीड़ ने वहां से गुजर रहे एक एंबुलेंस को रोककर गंभीर रूप से घायल दो युवकों और एक युवती को राजिम अस्पताल भेजा। इतनी देर में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी वहां पहुंच गई। पुलिसवालों ने दूसरी युवती, जिसे मामूली चोट लगी है, उसे 108 संजीवनी एक्सप्रेस से अस्पताल भेजा।

              सड़क हादसे में 4 लोग घायल हो गए। एक युवक के पैर की हड्डी टूट गई है।

              सड़क हादसे में 4 लोग घायल हो गए। एक युवक के पैर की हड्डी टूट गई है।

              पांडुका थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि एक युवक के पेट में गहरी चोट लगी है, वहीं दूसरे युवक के पैर की हड्डी दो अलग-अलग जगह से टूट गई है। एक युवती का भी पैर टूट गया है, वहीं दूसरी युवती को मामूली चोट लगी है।

              पांडुका थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि हादसे में 2 युवतियां भी घायल हुई हैं।

              पांडुका थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि हादसे में 2 युवतियां भी घायल हुई हैं।

              पांडुका थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि बताया कि चारों घायलों को इलाज के लिए राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का नाम फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : हरी खाद से घटेगी लागत, बढ़ेगी पैदावार

                              राज्य के किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने की सलाहरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories