Saturday, February 28, 2026

              CG: बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दबंगई… नशे में महिला से किया दुर्व्यवहार, मना करने पर की मारपीट, नेतागिरी का दिखाया धौंस, केस दर्ज

              BILASPUR: बिलासपुर में एक कांग्रेस नेता व ठेकेदार ने शराब के नशे में महिला से दुर्व्यवहार कर दिया। महिला के विरोध करने पर उसने मारपीट करते हुए जमकर हंगामा मचाया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              दयालबंद नारियल कोठी निवासी महिला कुसुम गुप्ता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे कांग्रेस नेता करम गोरख शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। महिला ने उसे अपने घर के सामने गाली देने से मना किया, तब वह महिला के पास आ गया और धौंस दिखाते हुए हंगामा मचाने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी।

              कांग्रेस नेता ने महिला को मार दिया मुक्का और मचाने लगा हंगामा।

              कांग्रेस नेता ने महिला को मार दिया मुक्का और मचाने लगा हंगामा।

              बीच-बचाव करने आए परिजनों से भी की हाथापाई
              महिला ने पुलिस को बताया कि कांग्रेस नेता करम गोरख के हंगामे की आवाज सुनकर उसके परिजन भी बाहर निकल गए। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसने परिजनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। फिर उन्हें देख लेने की धमकी देते हुए धौंस दिखाने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

              बीच-बचाव करने आए परिजनों से भी की हाथापाई।

              बीच-बचाव करने आए परिजनों से भी की हाथापाई।

              मोहल्लेवालों ने बनाया वीडियो, अब सोशल मीडिया में हो रहा वायरल
              कांग्रेस नेता करम गोरख ठेकेदारी भी करता है। वह मोहल्ले के लोगों को धौंस दिखाकर धमकाता है। बुधवार की रात उसके हंगामा मचाने और मारपीट करने का लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मोहल्ले वालों ने आरोपी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छाया छत्तीसगढ़

                              साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन नई दिल्ली में...

                              रायपुर : राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

                              ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर होगा छत्तीसगढ़िया...

                              रायपुर : खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री साय

                              14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य समापनरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories