CG: बिलासादेवी एयरपोर्ट में नाईट लेण्डिंग सुविधा से जुड़े निर्माण कार्य कल से शुरू होंगे, वर्क ऑर्डर जारी…

          • विमानन संचालक एवं कलेक्टर ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

          बिलासपुर: विमानन विभाग के संचालक श्री एन.एन.एक्का एवं कलेक्टर सौरभकुमार ने आज बिलासा देवी केंवट हवाई अड़डा चकरभांठा का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई अड्डा प्रबंधन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर कार्य प्रगति की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि विमानों की नाईट लैण्डिंग के लिए जरूरी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए कार्यादेश जारी कर दिए गये हैं। कल से काम शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि 3 सी आईएफआर फेसिलिटी के रूप में सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है। वर्तमान में 3 सीव्हीएफआर सुविधाएं ही उपलब्ध हैं। बताया गया कि नाईट लैंण्डिग सुविधा के अंतर्गत रनवे स्ट्रीप की चौड़ाई बढ़ाई जायेगी। नाला निर्माण किया जायेगा। वाॅट टाॅवर बनाया जायेगा। सीसीआर रूम बनेगा। ईएण्ड एम विभाग की ओर से नाईट लेण्डिंग के लिए जरूरी प्रकाश व्यवस्था की जायेगी। बैठक में एपराॅन एक्सटेंशन एवं नयी टर्मिनल बिल्डिंग प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री एन.वीरेन सिंह, ईई पीडब्ल्यूडी बीएल कापसे, ईई ईएण्ड एम एन.टोप्पो, एसडीओ एनएस बघेल, एसडीओ श्री आदित्य शुक्ला, सब इंजीनियर जय शुक्ला एवं उमंग गौरहा उपस्थित थे।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories