CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीसीएल के डायरेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात…

              • 18 एवं 19 फरवरी को फिल्मी कलाकारों के मध्य होगा क्रिकेट का रोचक मुकाबला

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम  यहां उनके निवास कार्यालय में सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 18 और 19 फरवरी को रायपुर में आयोजित सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। 

              18 एवं 19 फरवरी को फिल्मी कलाकारों के मध्य होगा 

              श्रीनिवासन के साथ आए श्री आनंद बिहारी यादव ने बताया कि सीसीएल में लगभग 150 फिल्मी कलाकार भाग लेंगें। इनके बीच बनी टीम के मध्य ही मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि इस लीग में श्री सोनू सूद, श्री मनोज तिवारी, श्री दिनेश लाल यादव, श्री रितेश देशमुख, श्री बॉबी देवल, श्री सोहैल खान, श्री वेंकटेश और श्री किच्चा सुदीप सहित अन्य फिल्म कलाकार भाग लेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : यूथ फेस्ट-2026 : सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

                              संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की...

                              रायपुर : IEVP 2026 : दुनिया देख रही है भारत का लोकतंत्र का उत्सव

                              व्यापक पैमाने से रिकॉर्ड भागीदारी तक: तमिलनाडु और पश्चिम...

                              Related Articles

                              Popular Categories