CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बिंझवार जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सरायपाली विधानसभा से आए बिंझवार जनजाति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक श्री किस्मत लाल नंद भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मकरसक्रांति के अवसर पर सरायपाली में आयोजित मेला में  शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

            मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पुजारी श्री शोमकर लाल बरिहा ने बताया कि मकरसक्रांति के दिन शिशुपाल पर्वत के आसपास विशाल मेला का आयोजन होता है। इस दिन पर्वत पर विराजमान भगवान शिव एवं नीचे मैदानी भाग में विराजित मां दुर्गा और हरियर मां वृंदावासिनी की पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर सर्वश्री संतोष बरिहा, देवीसिंह बरिहा, डोलामनी बरिहा, मोहोरघु बरिहा, घनीराम बरिहा, सफेद बरिहा, संजय बरिहा, मेगन बरिहा एवं जयकृष्ण बरिहा मौजूद थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories