CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल साहू के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जिला गरियाबंद अंतर्गत राजिम महोत्सव स्थल, त्रिवेणी संगम-राजिम में 7 जनवरी को आयोजित राजिम जयंती समारोह और आमसभा एवं स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस आमंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर साहू समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories