Monday, February 23, 2026

              CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तहसील साहू संघ पाटन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में तहसील साहू संघ पाटन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 22 अप्रैल को पाटन के ग्राम गातापारा में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती और सामूहिक आदर्श विवाह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष श्री दिनेश साहू, उपाध्यक्ष श्री गुलाब साहू, कार्यकारी अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू, श्री किशन साहू, श्री गंगादीन साहू, श्री महेंद्र साहू, श्री धनराज साहू, श्री टेसराम साहू, श्री सुरेश साहू, श्री विमल साहू, सुश्री जयंती साहू, श्री गजेन्द्र साहू, श्री होरी लाल साहू एवं श्री बेनीराम साहू मौजूद थे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories