CG : बाइक चलाने के विवाद में चचेरे भाई की हत्या, पत्थर से कुचला सिर, जूते के लेस से घोंट दिया गला; आरोपी गिरफ्तार

              धमतरी: जिले में लहसुनवाही कैम्पा जंगल के पास संदिग्ध हालत में एक युवक की लाश मिली थी। जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गाड़ी नहीं चलाने देने के विवाद में मारपीट कर चचेरे भाई की हत्या कर दी गई थी। केरेगांव पुलिस और साइबर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              जानकारी के मुताबिक, मृतक तिलेश्वर कुमार नेताम और भूपेन्द्र कुमार नेताम (27) दोनों आपस में चचेरे भाई थे। दोनों मिस्त्री का काम करते थे। भूपेन्द्र कुमार तीन माह से काम पर नहीं जा रहा था।​​​​​​ 27 अप्रैल को पारिवारिक कार्यक्रम में बाइक से गए थे। जहां दोनों ने खूब शराब पी। वापस आते समय गाड़ी से गिर गए।

              आरोपी गिरफ्तार।

              आरोपी गिरफ्तार।

              इस हादसे में भूपेंद्र के दोनों पैर और कमर में चोटें आई। बाइक का चैन और क्लच लीवर टूट गया। ​​​​​​भूपेन्द्र ने तिलेश्वर से कहा कि गाड़ी चलाने नहीं दिया और गिरा दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि भूपेंद्र ने पत्थर से तिलेश्वर का सिर कुचल दिया।

              फिर जंगल ले जाकर जूते के रस्सी से गला घोंट दिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो टूट गया पूरी सच्चाई बता दी। हमले में इस्तेमाल पत्थर और टीशर्ट बरामद किया गया है। भूपेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              KORBA : व्हीलचेयर मिलने से खिला कृश का चेहरा, परिवार में लौटी खुशियाँ

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कृश ग्राम सरईसिंगार हरदी बाजार,...

                              Related Articles

                              Popular Categories