Jagdalpur: छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के नए बस स्टैंड में 2 गुटों के बीच गैंगवार हुआ है। दोनों गुटों के लोगों ने पहले मारपीट की, फिर एक गुट के युवक ने दूसरे गुट के युवक को मारने के लिए देसी कट्टा से फायर किया। लेकिन, गोली कट्टा में ही फंस गई। वारदात के बाद दूसरे गुट के लोग पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सब इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के रहने वाले एक अमित नाम के युवक का कुछ दिन पहले दूसरे गैंग के युवक के साथ विवाद हुआ था। मामला पुलिस थाना पहुंचा था। FIR भी दर्ज करवाई गई थी। इसी बात को लेकर देर रात फिर से बवाल हो गया। जगदलपुर के नए बस स्टैंड में राजा ध्रुव और अल्ताफ नाम के दो युवक पहुंचे। FIR वापस लेने धमकी दी। विवाद हुआ। फिर उन्होंने कट्टा चला दिया।

गोली कट्टा में ही फंस गई थी।
गनीमत रही की कट्टा से गोली नहीं चली। गोली बंदूक में ही फंस गई थी। जिसके बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले। यह पूरा मामला एक दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। जिसका फुटेज भी अब सामने आया है। पुलिस अफसरों की मानें तो इस वारदात के बाद दोनों युवक फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
2 दिन पहले बच्चे का हुआ मर्डर
जगदलपुर में पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद है। पिछले कुछ दिनों में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। 2 दिन पहले लोहंडीगुड़ा इलाके के एक 9 साल के बच्चे का परपा के पास मर्डर कर दिया गया था। पहले गला दबाकर मारा, फिर चाकू से गला रेत दिया था। हालांकि, दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 कट्टा के साथ पकड़ाए थे 3 लोग
कुछ दिन पहले दंतेवाड़ा जिले में भी 2 देसी कट्टा और राउंड के साथ 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अफसरों ने बताया था कि, ये तीनों युवक गीदम के ढाबा में बैठे थे। जहां मुखबिर की सूचना के बाद गीदम थाना के जवान मौके पर पहुंचे और तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

(Bureau Chief, Korba)




