CG: प्रेशर IED की चपेट में आया CRPF का ASI… दोनों पैरों में आई चोटें, कैंप से महज 900 मीटर दूर हुआ ब्लास्ट

          दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा-सुकमा जिले की सीमा पर प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF का एक ASI घायल हो गया है। ASI का नाम जीडी सागर है, जो कि कमारगुड़ा के CRPF 231 बटालियन में पदस्थ हैं। घटना जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। घटना स्थल पर सर्चिंग जारी है।

          जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से कमारगुड़ा कैंप से महज 900 मीटर दूर प्रेशर IED प्लांट किया था। बुधवार की सुबह CRPF के जवान सर्चिंग पर निकले थे। सुबह करीब 7:30 बजे सर्चिंग के दौरान ASI जीडी सागर का पैर प्रेशर IED पर पड़ गया।

          ASI के दोनों पैरों में आई चोटें

          आईईडी ब्लास्ट होने से जोरदार धमाका हुआ। ASI के दोनों पैरों में चोटें आई हैं। साथी जवानों ने उन्हें घटना स्थल से निकालकर जख्मी हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज चल रहा है। ASP आर के बर्मन ने दैनिक भास्कर को बताया कि, जवान की स्थिति खतरे से बाहर है।



                    Hot this week

                    रायपुर : धमतरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : विधायक अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण

                    घुड़सवारी के हैरतअंगेज करतब रहे आकर्षण का केंद्ररायपुर (BCC...

                    रायपुर : 119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

                    ध्वजारोहण के साथ तिरंगा रैली, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान;...

                    Related Articles

                    Popular Categories